नोएडा घोटाला: नोएडा के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह एक बार फिर ईडी के समन पर नहीं हुए पेश
- sakshi choudhary
- 15 Oct, 2024
ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी
नोएडा के हैसिंडा भूमि प्रोजेक्ट घोटाले में फंसे पूर्व आईएएस अधिकारी मोहिंदर सिंह को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। ईडी ने उन्हें तीसरी बार समन भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से जांच एजेंसी से दूरी बनाए रखी। इससे पहले दूसरे समन पर मोहिंदर सिंह ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी, लेकिन तीसरे समन पर भी उनकी उपस्थिति नहीं हो पाई।
गौरतलब है कि ईडी ने इस घोटाले में कंपनी के निदेशकों और प्रमोटर्स के साथ-साथ मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा था। इस छापेमारी में करोड़ों रुपये के कीमती हीरे और 100 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियों में निवेश के पुख्ता प्रमाण मिले थे। ईडी अधिकारियों ने मोहिंदर सिंह से 14 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। मोहिंदर सिंह को स्मारक घोटाले में भी पूछताछ के लिए 16 अक्टूबर को तलब किया गया है।