Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Noida: यमुना प्राधिकरण में मेडिकल डिवाइस पार्क का औचक निरीक्षण

top-news

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क का औचक निरीक्षण भारत सरकार के फार्मा विभाग के संयुक्त सचिव आरपी सिंह ने किया। यह पार्क 350 एकड़ में विकसित किया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में 110 एकड़ में काम चल रहा है। बुधवार को संयुक्त सचिव ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरूणवीर सिंह के साथ निर्माणाधीन सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

आरपी सिंह ने सामान्य वैज्ञानिक सुविधा (सीएसएफ) की निर्माण प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सीएसएफ बिल्डिंग 8 और 9 का दौरा किया, जहां फिनिशिंग का काम चल रहा है। प्राधिकरण की सीएसएफ 3 बिल्डिंग में आरसीसी का कार्य भी जारी है। संयुक्त सचिव ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार से सहयोग का आश्वासन दिया। इस परियोजना में 3800 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 50 हजार को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। पार्क में सर्जिकल, रेडियोथैरेपी और किडनी संबंधित उपकरणों का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *