Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस का खराब प्रदर्शन, हुड्डा और शैलजा के बीच मतभेद प्रमुख कारण

top-news

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने बहुमत प्राप्त कर लिया है, जबकि कांग्रेस को 35 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। इस बार कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक प्रमुख कारण पार्टी के अंदर चल रहे मतभेद हैं, खासकर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के बीच।

भूपेंद्र हुड्डा, जो हरियाणा में कांग्रेस के प्रमुख जाट नेता हैं, लंबे समय से पार्टी का चेहरा बने हुए हैं। हालांकि, कुमारी शैलजा भी सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं और दलित राजनीति का प्रमुख चेहरा मानी जाती हैं। उनके बीच चल रही खटपट ने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी की एकजुटता को प्रभावित किया। कुमारी शैलजा ने चुनाव प्रचार में संकेत दिए थे कि उनका नाम सीएम पद के दावेदारों में है, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई।

चुनाव से पहले, कुमारी शैलजा ने पार्टी आलाकमान से मुलाकात भी की थी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वह सीएम पद के लिए गंभीर हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “लोकतंत्र में हर किसी का अधिकार है, लेकिन सीएम चुने जाने की प्रक्रिया होती है।” इन राजनीतिक मतभेदों ने न केवल पार्टी के अंदर असंतोष को जन्म दिया, बल्कि चुनाव में भी कांग्रेस के लिए चुनौती बन गए। अब देखना होगा कि कांग्रेस इन चुनौतियों का सामना कैसे करती है और पार्टी के भीतर एकता को कैसे बहाल करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *