Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Noida: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 61 लाख की ठगी

top-news

नोएडा के सेक्टर 116 में रहने वाले विवेक भारद्वाज, जो एक निजी कंपनी में अधिकारी हैं, ने साइबर जालसाजों द्वारा 61 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए। यह घटना तब सामने आई जब विवेक को 10 जून 2024 को एक फोन आया, जिसमें आरोपी ने क्रिप्टो करेंसी के कारोबार से जुड़ने का झांसा दिया।

आरोपी ने विवेक को कई दिनों तक बातचीत में उलझाए रखा और झूठे मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद विवेक को एक फर्जी वेबसाइट पर निवेश करने के लिए कहा गया, जहां उन्होंने विभिन्न खातों में कुल 61 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। वेबसाइट पर दिखाए गए फर्जी लाभ से विवेक को यकीन हो गया कि उनका निवेश सुरक्षित है।

जब विवेक ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो जालसाजों ने संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद विवेक ने गृह मंत्रालय के पोर्टल पर शिकायत की। मामला अब नोएडा साइबर क्राइम थाने में दर्ज किया गया है, जहां पुलिस उन खातों की जांच कर रही है जिनमें रकम ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *