Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Greater Noida: यमुना सिटी में खरीदारों का सपना होगा सच, नवरात्र में रजिस्ट्री

top-news

यमुना सिटी की तीन ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के 3608 फ्लैट खरीदारों का सपना नवरात्र में पूरा होने जा रहा है। यमुना प्राधिकरण (यीडा) 9 और 11 अक्टूबर को कैंप लगाकर इन खरीदारों की रजिस्ट्री करवाएगा। इस प्रक्रिया में सुपरटेक अपकंट्री के 608, एटीएस के 1800 और ओरिस डवलपर्स प्राइवेट के 1200 खरीदार शामिल हैं।

सुपरटेक अपकंट्री की योजना एनसीएलटी में है, जबकि एटीएस ने 25 फीसदी प्राधिकरण का बकाया चुका दिया है। इससे 1800 खरीदारों को मालिकाना हक मिलने की उम्मीद है। ओरिस डवलपर्स के 1200 खरीदारों की रजिस्ट्री भी इसी दौरान होगी। यीडा की टीम सुपरटेक में 9 अक्टूबर और एटीएस व ओरिस में 11 अक्टूबर को कैंप लगाएगी। अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के तहत यमुना प्राधिकरण में साढ़े सात हजार खरीदारों की रजिस्ट्री का लक्ष्य रखा गया है। अब, एक दशक से भटक रहे इन खरीदारों का सपना नवरात्र में पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *