Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर में डेंगू और खाद्य सुरक्षा को लेकर एक्शन मोड में विभाग

top-news

गौतमबुद्ध नगर में स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और परिवहन विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को मलेरिया विभाग ने डेंगू के 9 नए मामलों की पुष्टि की, जिससे जिले में कुल मरीजों की संख्या 148 तक पहुंच गई है। इस पर डीएम मनीष वर्मा ने मच्छरजनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए मलेरिया विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को विभाग ने विभिन्न दुकानों से कुट्टू के आटे, वनस्पति और साबूदाना के नमूने लिए। दादरी स्थित धमीजा ग्राइंडर से कुट्टू का आटा और छपरौला में बूंगे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से वनस्पति का नमूना लिया गया। अग्रवाल स्वीट्स में 100 किलोग्राम दूषित रसगुल्ले मिलने पर उन्हें नष्ट करा दिया गया। कुल आठ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

परिवहन विभाग ने भी क्षमता से अधिक सामान ढोते 15 वाहनों को जब्त किया और बिना रोड टैक्स के चल रहे 12 वाहनों को भी कार्रवाई के तहत थानों में जमा कराया गया। विभिन्न विभागों की इस सक्रियता से शहर की स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *