Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Sharda University: शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंस में नए बैच का ओरिएंटेशन समारोह और मोबाइल डेंटल वैन का उद्घाटन

top-news

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंस में बीडीएस और एमडीएस के नए बैच के लिए ओरिएंटेशन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक नई मोबाइल डेंटल वैन का भी उद्घाटन किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता, वाइस चांसलर वाईके गुप्ता, पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. महेश वर्मा, और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

चांसलर पीके गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दंत स्वास्थ्य की पहुंच में सुधार करना और वंचित समुदायों को दंत चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराना है। डॉ. महेश वर्मा ने छात्रों को कड़ी मेहनत की सलाह देते हुए कहा कि आज का दंत चिकित्सा क्षेत्र विकसित हो चुका है और छात्रों का भविष्य उज्जवल है। स्कूल के डीन डॉ. एम सिद्धार्थ ने बताया कि नई मोबाइल वैन में डिजिटल इमेजिंग और स्टरलाइजेशन उपकरण जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। यह वैन स्थानीय स्कूलों और क्षेत्रों में जाकर किफायती दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगी।