Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ी बड़ी ड्रग्स खेप, राजनीति गरमाई

top-news

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर एक्सटेंशन में 5,620 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है। इस मामले में मुख्य आरोपी तुषार गोयल को गिरफ्तार किया गया है, जिसे भाजपा ने यूथ कांग्रेस के आरटीआई सेल का प्रमुख बताया है। पुलिस ने 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम मारिजुआना बरामद किया है। पुलिस की छापेमारी में तुषार गोयल के साथ तीन अन्य लोगों, भरत कुमार जैन, औरंगजेब सिद्दीकी, और हिमांशु कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, यह खेप विदेशी तस्करों द्वारा भारत में लायी गई थी, जिसका मुख्य नेटवर्क पश्चिम एशिया से संचालित हो रहा है।

पुलिस की कार्रवाई तीन महीने की गहन जांच के बाद संभव हुई। स्पेशल सेल के अधिकारियों ने तुषार की गतिविधियों पर नजर रखी और 1 अक्टूबर को उसके गोदाम में छापेमारी की। इस ड्रग्स के गिरोह के बारे में जानकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली थी। इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुषार गोयल का उनके साथ संबंध है, जबकि कांग्रेस ने इसे खारिज किया। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि तुषार को अक्टूबर 2022 में पार्टी से हटा दिया गया था और वह अब संगठन से कोई संबंध नहीं रखता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मामले पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। इस बीच, कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है, इसे एक साजिश करार देते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *