Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Haryana Polls: बारहा सम्मान रैली में देवेंद्र कादियान का प्रभावी संबोधन

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

सोनीपत की गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कादियान ने कादियान पुरखास गांव के खेल स्टेडियम में आयोजित बारहा सम्मान रैली में जोरदार संबोधन दिया। कादियान ने कहा, “अब समय आ गया है, हमें 40 साल पुरानी दोनों ताकतों को दिखाना है कि गरीब किसान परिवार में भी विधायक जन्म ले सकता है।” उन्होंने कहा कि सभी को मजबूत होना पड़ेगा, ताकि गरीब किसान का बेटा भी राजनीति में आगे बढ़ सके।

कादियान ने कहा, “मैंने हमेशा अपने परिवार की तरह गन्नौर क्षेत्र की जनता की सेवा की है।” उन्होंने बारहा खाप द्वारा पगड़ी पहनाए जाने पर अपनी आभार व्यक्त किया और कहा कि यहां केवल गन्नौर क्षेत्र की 36 बिरादरी है, कोई और नेता नहीं। उन्होंने भाजपा के प्रति अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि, “मैंने भाजपा के लिए अपना खून-पसीना बहाया, लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला।” उन्होंने अपील की कि चुनाव जीतने के लिए बूथ को मजबूत बनाना जरूरी है, जैसे सीमा पर सैनिक लड़ाई लड़ता है।

कादियान ने कहा कि विधायक बनने पर उनके दरवाजे 24 घंटे जनता के लिए खुले रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि 5 तारीख को ईवीएम में नौवें नंबर पर गैस सिलेंडर के निशान के सामने बटन दबाकर गन्नौर की जीत को ऐतिहासिक बनाएं। ग्रामीणों ने उन्हें “इस युग के अर्जुन” करार देते हुए समर्थन देने की अपील की। कादियान ने आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए कई योजनाएं लेकर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *