Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

MEA: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री जयशंकर पाकिस्तान दौरे पर

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आगामी 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस दौरे के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ रहेगा। SCO समिट में भारत और पाकिस्तान के अलावा कजाखस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, और उज्बेकिस्तान के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।

इसके अलावा, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू भी 7 से 10 अक्टूबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। यह उनकी भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। मुइज़ू बेंगलुरु और मुंबई में व्यापारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पश्चिम एशिया में चल रहे संकट पर भारत ने चिंता व्यक्त की है। प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया है। संकट में फंसे भारतीय नागरिकों के बारे में उन्होंने कहा कि लेबनान में लगभग 3,000, ईरान में 10,000, और इस्राइल में 30,000 भारतीय हैं। पाकिस्तान में जाकिर नाइक के स्वागत पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह निंदनीय है, लेकिन हमारे लिए आश्चर्यजनक नहीं है कि एक भारतीय भगोड़े का उच्च स्तर पर स्वागत किया गया है। इस दौरे और संकट के बीच, भारत की विदेश नीति और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर अहम चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *