Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Coldplay Concert: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट टिकटों की कालाबाजारी पर बवाल, बुकमायशो ने दर्ज कराया मामला

top-news

नोेएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

जनवरी 2025 में होने वाले कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकटों की बिक्री के दौरान मचे बवाल ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। बुकमायशो ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में विले पार्ले पुलिस में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 (सी) और बीएनएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।

22 सितंबर को टिकटों की बिक्री के दौरान, बुकमायशो ने स्पष्ट किया था कि किसी तीसरे पक्ष से टिकट नहीं खरीदे जाने चाहिए। हालांकि, कई उपयोगकर्ताओं ने कालाबाजारी से संबंधित ईमेल और संदेश प्राप्त किए। इस बीच, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुकमायशो के सीईओ आशीष हेमराजानी को समन भेजा है।

कोल्डप्ले ने भारत में तीन शो की घोषणा की है, जिसमें 18, 19 और 21 जनवरी शामिल हैं। पहले दो शो के टिकटों की बिक्री से भारी मांग देखी गई, जिससे वेबसाइट क्रैश हो गई थी। वकील अमित व्यास ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने की योजना बनाई है।