Yamuna Expessway: यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की दरें बढ़ीं, वाहन चालकों को होगी अतिरिक्त खर्च

नोएडा। साक्षी चौधरी

यमुना एक्सप्रेसवे पर अब वाहन चालकों को अधिक टोल चुकाना होगा। बुधवार रात 12 बजे से नई टोल दरें लागू हो गई हैं, जो दो साल बाद बढ़ाई गई हैं। ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से आगरा के फतेहाबाद रोड तक फैले 165 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे पर रोजाना लगभग 38,000 वाहन गुजरते हैं, जबकि सप्ताहांत में यह संख्या 50,000 से अधिक हो जाती है।

नई दरों के अनुसार, दोपहिया वाहन चालकों को अब 247.50 रुपये चुकाने होंगे। लाइट मोटर व्हीकल (LMV) श्रेणी में आने वाली कारों और जीपों के लिए यह राशि 486.75 रुपये है। हल्के मालवाहक वाहनों को 759 रुपये, जबकि बस और ट्रक चालकों को 1542.75 रुपये का टोल देना होगा। हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनों के लिए यह शुल्क 2351.25 रुपये और बड़े वाहनों पर 3027.75 रुपये होगा, जो कारों, स्कूटर और बाइक की ढुलाई करते हैं। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेपी इन्फ्राटेक ने 2022-23 में टोल बढ़ाने की मांग की थी, जो अब पूरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *