आशीष कुमार सिंह होंगे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए महाप्रबंधक सिविल
- sakshi choudhary
- 04 Oct, 2024
ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पिछले काफी समय से महाप्रबंधक सिविल का पद खाली चल रहा था। लेकिन प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर के आदेश पर आशीष कुमार सिंह को महाप्रबंधक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बनाया गया है जो अभी तक यमुना प्राधिकरण में उप महाप्रबंधक और पदोन्नति होने के बाद महाप्रबंधक सिविल का कार्य देख रहे थे।
आशीष कुमार सिंह काफी सीनियर अधिकारी हैं 30 जुलाई को पद उन्नत होने पर महाप्रबंधक बने हैं।सिविल कार्यों का आशीष कुमार सिंह को लंबा अनुभव है। अभी तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में महाप्रबंधक सिविल का कार्यभार या तो पीसीएस अधिकारी संभाल रहे थे, या रिटायर हो चुके अधिकारियों द्वारा यह पद संभाल जा रहा था।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





