Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा
● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे
● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड
● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
एसीईओ ने इटैड़ा गोलचक्कर पर चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण
- sakshi choudhary
- 03 Oct, 2024
ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरण सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इटैड़ा गोलचक्कर का निरीक्षण किया। इटैड़ा गोलचक्कर पर ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए यूटर्न और सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को देखा। सड़क चौड़ीकरण का कार्य गुणवत्तापरक न मिलने पर संबंधित वर्क सर्किल की टीम को फटकार लगाई। उन्होंने नियमित रूप से निगरानी करने और कार्य को तय समय में पूरा कराने के निर्देश दिए।
इटैड़ा गोलचक्कर पर ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने यूटर्न बनाने और सड़क को चौड़ा करने के निर्देश दिए हैं। यूटर्न का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूरा होते ही वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे इस चौराहे पर लग रहे ट्रैफिक जाम से राहत मिल जाएगी।