Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Relationship: क्या आप भी अपने पार्टनर से मीलो दूर रहतें है? तो करें वर्चुअल डेट नाइट का प्लैन

जकल के तेजी से बदलते जीवन में कई कपल्स अपने-अपने करियर की वजह से एक-दूसरे से मीलों दूर रहते हैं। इस स्थिति में रिश्तों में भरोसा और प्यार बनाए रखना एक चुनौती बन जाता है। हालांकि, टेक्नोलॉजी के इस दौर में वर्चुअल डेट नाइट एक बेहतरीन उपाय बनकर उभरा है, जिससे दूर रह रहे कपल्स अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।

वर्चुअल डेट नाइट कपल्स को एक साथ समय बिताने का मौका देती है, भले ही वे भौतिक रूप से दूर हों। इस दौरान, जोड़ों को एक-दूसरे के साथ भावनात्मक और मानसिक जुड़ाव बनाए रखने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिनसे आप अपनी वर्चुअल डेट नाइट को खास बना सकते हैं।

1. एक साथ खाना: आप दोनों एक ही प्रकार का खाना बना सकते हैं या ऑर्डर कर सकते हैं और वीडियो कॉल पर एक साथ भोजन का आनंद ले सकते हैं।

2. कॉफी डेट: घर पर कॉफी बनाकर अपने पार्टनर के साथ वीडियो कॉल करें। यह आरामदायक वातावरण आपको एक-दूसरे के मन की बातें जानने का मौका देगा।

3. फिल्म या शो देखना: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर आप एक साथ एक जैसी फिल्म या सीरीज देख सकते हैं। बस, एक ही समय पर स्ट्रीमिंग शुरू करें।

4. गेम्स खेलना: कई ऐप्स की मदद से आप दूर रहते हुए भी एक साथ गेम्स खेल सकते हैं, जिससे आप दोनों का मनोरंजन होगा।