Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, राहत कार्य में तेजी की मांग

नोएडा। साक्षी चौधरी

बिहार में बाढ़ की स्थिति दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है, जिससे प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 14.62 लाख तक पहुँच गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र और राज्य सरकार से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की मांग की है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में इस बाढ़ को भयावह बताया और कहा कि 17 जिलों के लगभग 15 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। हाल के दिनों में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है।

खरगे ने कहा कि उत्तर बिहार में बाढ़ के कारण पुल ढह गए हैं और लोगों के घर तबाह हो गए हैं। उन्होंने राहत कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारतीय वायुसेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार से बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *