Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Greater Noida: मलकपुर स्टेडियम में तैयार हो रहा ओपन जिम, खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए ओपन जिम की सुविधा तैयार की जा रही है। जिले में पहले जिम की कमी के कारण कई खिलाड़ी निजी जिम में जाने या घर पर अभ्यास करने को मजबूर थे। इस वजह से उन्हें खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद अनफिट होने की समस्या का सामना करना पड़ता था।

फिट इंडिया अभियान के तहत 25 लाख की लागत से तैयार हो रहे इस ओपन जिम में लेग प्रेस, चेस्ट प्रेस, पुशअप बार और कई अन्य उपकरण शामिल होंगे। स्टेडियम में जुडो, बॉक्सिंग, कबड्डी, और एथलेटिक्स सहित करीब 400 खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करते हैं।

खिलाड़ियों को अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फिटनेस की सुविधा मिलेगी, जिससे उनका खेल और बेहतर होगा। नेटबॉल कोच शीलांकुर ने बताया कि प्रत्येक खिलाड़ी के लिए अलग ट्रेनिंग शेड्यूल तैयार किया जाना चाहिए, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुसार अभ्यास कर सकें। ओपन जिम का कार्य अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से यह खिलाड़ियों के लिए खुल जाएगा।