Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Greater Noida: किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके विचारों को स्मरण करते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। यह बैठक संगठन के कैंप कार्यालय पर हुई, जिसमें अध्यक्षता नीलम भाटी ने की और संचालन राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने किया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि गांधी और शास्त्री के सिद्धांत आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया। बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रवक्ता बृजेश भाटी ने बताया कि पिछले छह महीने से बनी हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं हुई है, जिससे किसान नाराज़ हैं। संगठन ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है और मेरठ मंडल की कमिश्नर से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनिश्चितकालीन धरने की भी चेतावनी दी गई है। बैठक में कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *