Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Dhanteras 2024: समृद्धि का स्वागत, खरीदारी और पूजा से करें धन की वर्षा

top-news

हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जो समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इस पर्व की शुरुआत से ही दिवाली का उत्सव शुरू होता है, जो अगले पांच दिनों तक चलता है। धनतेरस का अर्थ ‘धन’ और ‘तेरस’ है, जिसका मतलब है धन का तेरह गुना होना। इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा से धन में वृद्धि और सफलता के योग बनते हैं।

इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। कार्तिक त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 मिनट पर होगी, और इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01:15 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:30 बजे से रात 08:12 बजे तक रहेगा। इस दौरान भक्तजन भगवान धन्वंतरि की आराधना कर सकते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन झाड़ू, बर्तन, सोना, चांदी, और पीतल खरीदना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, जिसे घर लाने से बरकत बनी रहती है। इसके अलावा, इस दिन नए वाहन और जमीन-जायदाद के सौदों को करना भी लाभकारी रहेगा।

धनतेरस के अवसर पर नए कपड़े की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन की विशेष पूजा और खरीदारी से आर्थिक स्थिति में सुधार और समृद्धि की उम्मीद रहती है। इस पर्व की तैयारियों में जुटे लोग इस साल के धनतेरस को खास बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *