Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरें बढ़ी, नोएडा से आगरा यात्रा महंगी

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

1 अक्तूबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह एक्सप्रेसवे 165 किलोमीटर लंबा है और इसका रखरखाव यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा किया जाता है। नई दरों के अनुसार, हल्के वाहनों के लिए टोल 2.95 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर लगभग 500 रुपये हो गया है, जबकि दोपहिया वाहनों को 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा, जिससे कुल टोल लगभग 250 रुपये हो गया है।

YEIDA के सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में यह पहली बार है जब टोल दरों में संशोधन किया गया है। वाणिज्यिक वाहनों के लिए टोल दरें भी बढ़ाई गई हैं; बसों और ट्रकों के लिए यह 4.60 रुपये प्रति किलोमीटर है, जबकि भारी वाणिज्यिक वाहनों के लिए 14.25 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। आपको बता दें कि यह एक्सप्रेसवे नोएडा और आगरा के बीच यात्रा को 4 घंटे से घटाकर 2.30 घंटे कर देता है, और यह क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन बना हुआ है। जेवर में नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के चालू होने के बाद इसकी महत्वता और बढ़ जाएगी.