Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Greater Noida: जेवर में किसानों की अधिकारों की लड़ाई के लिए विशाल पंचायत का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा के जेवर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट पर एक विशाल पंचायत का आयोजन किया जाएगा, जो जेवर क्षेत्र के किसानों के अधिकारों के लिए होगी।

बैठक में किसानों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनकी भूमि का अधिकांश अधिग्रहण हो चुका है, लेकिन उचित मुआवजा और आवासीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। किसान नेता मास्टर श्यौराज ने कहा कि 16 वर्षों से अधिग्रहीत भूमि के लिए अब तक 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 7 प्रतिशत आवासीय प्लॉट का कोई नाम नहीं है।

किसानों ने मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की और कहा कि मौजूदा महंगाई को देखते हुए उन्हें कम से कम 6000 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा मिलना चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत के आयोजन का निर्णय लिया गया, जिसमें मुआवजा, आवासीय योजनाएं और किसानों की भूमि के अधिकारों के मुद्दे उठाए जाएंगे। किसान नेताओं ने इस पंचायत को स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया और प्राधिकरण के खिलाफ एक मजबूत आवाज उठाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *