Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Navratri 2024: नवरात्रि में महिलाओं के सोलह श्रृंगार का महत्व, बरसेगा माता का आशीर्वाद।

नोएडा। साक्षी चौधरी 

नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। इस दौरान महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है। यह न केवल सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि लाने का भी कार्य करता है। कहा जाता है कि मां दुर्गा सोलह श्रृंगार को पसंद करती हैं, और जिन महिलाएं इसे करती हैं, देवी मां उन पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

सोलह श्रृंगार में लाल जोड़ा, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, काजल, मांगटीका, चूड़ियां, नथ, कान के झुमके, पायल, अंगूठी, बिछिया, मंगलसूत्र, कमरबंद जैसे 16 विशेष वस्तुएं शामिल होती हैं। प्रत्येक श्रृंगार का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। जैसे बिंदी भगवान शंकर के तीसरे नेत्र से जोड़ी जाती है, जबकि सिंदूर सौभाग्य का प्रतीक है। इसके अलावा, नवरात्रि में हर दिन अलग रंग पहनने की परंपरा भी है, जो मां दुर्गा की कृपा को आकर्षित करने में सहायक मानी जाती है। जैसे पहले दिन पीला, दूसरे दिन हरा, तीसरे दिन ग्रे और इसी तरह से अंतिम दिन जामुनी रंग पहनने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *