Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

Noida: नोएडा प्राधिकरण को करोड़ों का नुकसान, छूट पर दोबारा विचार की मांग

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

नोएडा प्राधिकरण ने शासन से आवंटियों द्वारा प्राप्त छूट के आदेशों पर दोबारा विचार करने की मांग की है, जिससे प्राधिकरण को करीब 150 करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्राधिकरण का कहना है कि आवंटियों ने उत्तर प्रदेश अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट, 1973 और उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम 1976 की धारा 12 के तहत शासन में पुनरीक्षण याचिका दायर की है।

हाल ही में, आईटी सेक्टर के बकायेदार आवंटियों से बकाए की वसूली के लिए जारी नोटिस पर 18 मामलों में आवंटियों ने शासन का दरवाजा खटखटाया, जिसमें से 17 मामलों में उन्हें छूट मिल गई। इससे प्राधिकरण को लगभग 25 करोड़ का नुकसान हुआ। इसके अतिरिक्त, कई बिल्डरों ने जीरो पीरियड की मांग की, जिससे प्राधिकरण को और भी 100 करोड़ का नुकसान हुआ। अधिकारियों का कहना है कि आवंटियों को रिस्टोरेशन चार्ज, जीरो पीरियड और अन्य प्रकार की छूट मिली है, जिससे प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो रही है।