Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida Film City: यमुना प्राधिकरण में प्रस्तावित फिल्म सिटी का भूमिपूजन नवरात्र में

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

यमुना प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी का भूमिपूजन नवरात्र में किया जा सकता है। इस परियोजना के विकास के लिए बेव्यू प्रोजेक्ट्स नामक कंपनी के साथ यीडा ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। फिल्म सिटी का निर्माण आरंभ करने से पहले, विकासकर्ता कंपनी को सुरक्षा राशि के रूप में 80 करोड़ रुपये यीडा में जमा करने होंगे। प्राधिकरण ने इस संबंध में कंपनी को नियम और शर्तें भी स्पष्ट कर दी हैं। कंपनी की ओर से संकेत दिया गया है कि अक्तूबर में भूमि पूजन किया जाएगा।

इस फिल्म सिटी से होने वाली आय का 18 फीसदी हिस्सा यीडा को मिलेगा। इसके अलावा, फिल्म सिटी में आवश्यक सड़क और अन्य सुविधाएं भी यीडा द्वारा प्रदान की जाएंगी। यीडा के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यूपी कैबिनेट से कंपनी को आवंटन पत्र जारी कर दिया गया है। फिल्म सिटी के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।