Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

AAP: आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी पर मारपीट का मामला दर्ज

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि विधायक ने अपने 20-25 समर्थकों के साथ मिलकर जल बोर्ड के कर्मचारी सतपाल सिंह (59) की पिटाई की। घटना 25 सितंबर को कल्याण विहार सीवेज पंपिंग स्टेशन पर हुई, जब सतपाल ने विधायक को बताया कि उन्होंने पंप चला रखा है। इस पर विधायक ने सतपाल को थप्पड़ मारा और समर्थकों ने भी पिटाई की। घटना के समय कर्मचारी निरंजन शर्मा भी वहां मौजूद थे। दर्द के कारण सतपाल वहीं गिर गए, और बाद में राजेंद्र ने उन्हें उठाया। पुलिस ने सतपाल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाकर चोटों की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया। मामला सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया गया है.