Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Bollywood: विवेक अग्निहोत्री ने एक बड़े अभिनेता को उनकी मैनेजर के घमंड की वजह से किया बाहर

नोएडा।साक्षी चौधरी 

मशहूर भारतीय निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक बड़े अभिनेता को उनकी फिल्म से इसलिए बाहर किया क्योंकि उनके मैनेजर का बर्ताव बहुत घमंडी था। विवेक ने लिखा, “पिछले सप्ताह मुझे एक मुख्य अभिनेता को नौकरी से निकालना पड़ा, क्योंकि उनका मैनेजर ऐसे व्यवहार कर रहा था, जैसे उसे ऐसा करने का विशेष अधिकार है।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बिचौलिये करियर बनाने की बजाय बर्बाद करने में लगे हुए हैं। विवेक ने इस मामले पर कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ये बातें कहीं। उनका मानना है कि युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है, ताकि उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन मिल सके।