Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर नई टोल दरें एक अक्तूबर से लागू

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने 1 अक्टूबर 2023 से नई टोल दरें लागू करने का निर्णय लिया है। यह दरें दोपहिया से लेकर भारी वाहनों तक 5 से 12 प्रतिशत तक बढ़ाई गई हैं। नई दरों के अनुसार, मोटरसाइकिल, तीन पहिया और ट्रैक्टर के लिए टोल 247.5 रुपये होगा।

चार पहिया, जीप और हल्के वैन के लिए 486.75 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए 759 रुपये, जबकि बस और ट्रक के लिए 1542.75 रुपये टोल अदा करना होगा। भारी निर्माण कार्य की मशीनों के लिए यह शुल्क 2186.25 रुपये और विशाल आकार के वाहनों के लिए 3027.75 रुपये होगा। यह टोल ग्रेटर नोएडा से आगरा के बीच के सफर के लिए निर्धारित किया गया है। यह वृद्धि पिछले टोल बढ़ोतरी के बाद की गई है, जो 2021-22 में हुई थी।