Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Emergency: कंगना रनौत की फिल्म ‘ इमरजेंसी’ को मिली राहत, सीबीएफसी ने दिए कुछ कट्स के साथ रिलीज के संकेत

top-news

नोएडा।साक्षी चौधरी 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जानकारी दी है कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को कुछ कट्स के बाद रिलीज की मंजूरी मिल सकती है। यह फिल्म पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने के कारण इसकी रिलीज टल गई थी।

कंगना ने फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है और इसके सह-निर्माण में भी उनकी भागीदारी है। कुछ सिख संगठनों ने फिल्म पर आपत्ति जताई है, जिसमें शिरोमणि अकाली दल भी शामिल है, उनका आरोप है कि फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से दर्शाया गया है। जी एंटरटेनमेंट ने कोर्ट में अपील दायर कर कहा कि सीबीएफसी ने फिल्म का सर्टिफिकेट तो बना दिया है, लेकिन इसे जारी नहीं किया जा रहा है, जो राजनीतिक दबाव का नतीजा है। हाईकोर्ट ने सीबीएफसी को फटकार लगाते हुए 25 सितंबर तक जवाब देने का आदेश दिया था। अब सीबीएफसी ने कहा है कि कुछ कट्स के बाद फिल्म को रिलीज किया जा सकता है, और सुनवाई 30 सितंबर को होगी।