Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Haryana Election: अहीरवाल बेल्ट में सियासी संग्राम: महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी की चुनावी गर्मी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

दक्षिणी हरियाणा की अहीरवाल बेल्ट में महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में चुनावी गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। यहां चौधर का सपना संजोए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल रैली में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी को सत्ता की चाबी सौंपने का आश्वासन दिया, लेकिन अहीरवाल बेल्ट के नतीजों पर सबकी निगाहें हैं।

अटेली विधानसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। भाजपा की आरती राव, कांग्रेस की अनीता यादव और इनेलो-बसपा के ठाकुर अत्तरलाल सभी मजबूत स्थिति में हैं। यहां यादव-ब्राह्मण गठबंधन चर्चा का विषय बना हुआ है। महेंद्रगढ़ में भाजपा के कंवर सिंह यादव और कांग्रेस के रावदान सिंह के बीच टक्कर दिलचस्प है। रावदान सिंह को भूपेंद्र सिंह हुड्डा का समर्थन हासिल है, जो उन्हें बड़ा कद दिला सकता है।

नांगल चौधरी में भाजपा के डॉ. अभय यादव और कांग्रेस की मंजू चौधरी के बीच सीधा मुकाबला होगा। पिछले चुनावों में कांग्रेस यहां जीत नहीं सकी है, लेकिन इस बार मंजू चौधरी अपनी राजनीतिक विरासत का सहारा लेकर मैदान में हैं। नारनौल सीट पर भाजपा के ओमप्रकाश यादव और कांग्रेस के राव नरेंद्र सिंह के बीच कड़ी टक्कर हो रही है। रेवाड़ी जिले में भी भाजपा के लक्ष्मण यादव और कांग्रेस के चिरंजीव राव के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। लक्ष्मण यादव को नए चेहरे के रूप में पेश किया गया है, जबकि कोसली में भाजपा के अनिल डहीना और कांग्रेस के जगदीश यादव में सीधी भिड़ंत देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *