Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

YEIDA की 82वीं बोर्ड मीटिंग आज, किसानों के मुद्दे पर चर्चा प्राथमिकता

top-news

नोए़डा। दिव्यांशु ठाकुर 

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 82वीं बोर्ड मीटिंग आज आयोजित की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता यमुना अथॉरिटी के चैयरमेन अनिल सागर करेंगे। इस बैठक में सीईओ अरुणवीर सिंह, डीएम मनीष कुमार वर्मा और कई अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। मीटिंग के बाद, दोपहर 2:30 बजे YEIDA कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बैठक के निर्णयों की जानकारी साझा की जाएगी।

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा किसानों की जमीन अधिग्रहण का होगा। 64 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण से संबंधित किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। यह मुद्दा लंबे समय से विवादों में रहा है और इस पर निर्णय क्षेत्र के विकास में नई दिशा ला सकता है। इसके अलावा, यमुना सिटी के विकास पर भी चर्चा की जाएगी, जिसमें इसे एक आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने की योजनाएं शामिल हैं। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार, नए निवेश को आकर्षित करने और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार होगा।