Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

दिल्ली सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है। मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी। अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 18,066 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों के लिए 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 21,917 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा, नॉन-मैट्रिकुलेट श्रमिकों को 19,929 रुपये, मैट्रिकुलेट (नॉन-ग्रेजुएट) श्रमिकों को 21,917 रुपये और ग्रेजुएट श्रमिकों को 23,836 रुपये का न्यूनतम वेतन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बढ़ोतरी गरीब तबके और श्रमिक वर्ग के शोषण को रोकने के लिए की गई है। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों की तुलना करते हुए कहा कि दिल्ली में न्यूनतम वेतन कई राज्यों से दोगुना है। उदाहरण के लिए, राजस्थान में 8,063 रुपये, मध्यप्रदेश में 10,000 रुपये और हरियाणा में 10,000 रुपये का न्यूनतम वेतन है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2016-17 में दिल्ली में न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन अदालत से ऑर्डर लेकर दिल्ली सरकार ने इसे लागू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *