Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

नई शिक्षा नीति का प्रभाव: सरकारी स्कूलों में शनिवार को एक्टिविटीज़, करियर काउंसलिंग और वोकेशनल कोर्स की शुरुआत

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

नई शिक्षा नीति का प्रभाव अब शहर के सरकारी स्कूलों में भी दिखाई देने लगा है। शनिवार को विभिन्न एक्टिविटीज़ और करियर काउंसलिंग की शुरुआत की गई है। कुछ स्कूलों में व्यावसायिक (वोकेशनल) कोर्स भी शुरू कर दिए गए हैं, ताकि शिक्षा को अधिक रोजगारपरक बनाया जा सके। फिलहाल, नई शिक्षा नीति 9वीं कक्षा में पूरी तरह से लागू की गई है, हालांकि एक्टिविटीज़ सभी कक्षाओं में कराई जा रही हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 की प्रिंसिपल ऋतु सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर टाइम टेबल अपलोड कर दिया गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। इस योजना के तहत हर शनिवार को छात्रों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। लंच के बाद कंप्यूटर कोडिंग और करियर काउंसलिंग जैसे कोर्स भी कराए जा रहे हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल का इसमें सहयोग मिल रहा है, जिससे छात्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। राजकीय हाईस्कूल छिजारसी की प्रिंसिपल रेखा कनौजिया ने भी हर शनिवार एक्टिविटी कराए जाने की पुष्टि की है। अगले साल से वोकेशन कोर्स शुरू करने की योजना है। इसके अलावा, निजी स्कूलों में भी इस नीति के तहत शनिवार को बैगलेस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें छात्रों को 200 से 400 घंटे की नॉन-टीचिंग एक्टिविटीज़ कराई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *