Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

नोएडा: सनशाइन बिल्डर के एमडी हरेंद्र यादव धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार, बिजली बिल और मेंटेनेंस चार्ज में अनियमितताओं का मामला

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने सनशाइन बिल्डर के एमडी हरेंद्र यादव को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कोतवाली सेक्टर-113 में दर्ज एक मामले के तहत की गई, जिसमें सनशाइन हेलियोस सोसाइटी के निवासियों ने बिजली के बिल, मेंटेनेंस चार्ज और अन्य फंड में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। यह मामला काफी समय से चल रहा था और इसके चलते सोसाइटीवासियों और बिल्डर के बीच तनाव बना हुआ था।

पुलिस ने 2 सितंबर को सेक्टर-78, सेक्टर-94 में बिल्डर के दफ्तर और सेक्टर-44 स्थित निदेशकों के घर पर छापा मारा, जहां से उन्हें कुछ दस्तावेज़ मिले। सनशाइन बिल्डर पर नोएडा प्राधिकरण का 87 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, लेकिन अमिताभ कांत की सिफारिश के बाद इस बिल्डर को कोविड जीरो पीरियड के तहत दो साल की छूट दी गई, जिससे बिल्डर को 17 करोड़ रुपये की राहत मिली। छूट के बाद बिल्डर को 70 करोड़ रुपये प्राधिकरण को जमा करने थे, परंतु भुगतान न करने के कारण सोसाइटी के बायर्स की रजिस्ट्री में देरी हो रही है। पुलिस ने इस धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।