Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

नोएडा में हिरण पार्क के लिए हिरण अफ्रीका से नहीं दिल्ली हौज खास से लेने चाहिए- पर्यावरणविद विक्रांत तोंगड़

top-news

नोएडा। कपिल चौधरी

नोएडा विकास प्राधिकरण सेक्टर 91 में मौजूदा पार्क में हिरण पार्क बनाने की योजना बना रहा है, जिसके लिए अफ्रीका और भारत के विभिन्न हिस्सों से हिरण लाए जाएंगे। हालांकि,विक्रांत तोंगड़ पर्यावरणविद कहना है कि हमारी मांग है कि हिरण अफ्रीका से नहीं, बल्कि दिल्ली हिरण पार्क और जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र से मंगाए जाएं, क्योंकि जेवर एयरपोर्ट के कारण विस्थापित हिरणों को नए घर की जरूरत है। इसके अलावा, दिल्ली के हौज खास में हिरणों की आबादी काफी बढ़ गई है, और उन्हें राजस्थान भेजा जा रहा है। हालांकि यह एक अच्छी पहल है, लेकिन विदेशों से हिरण आयात करके सरकारी धन की बर्बादी करना अच्छा प्रस्ताव नहीं है। हमने इस मामले में नोएडा प्राधिकरण, वन विभाग और अन्य को पत्र लिखा है। इसके बाद डीएफओ ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि हमारे सुझावों पर विचार किया जाना चाहिए।