Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला परी चौक पर जाम में फंसा, ट्रैफिक निरीक्षक और उप निरीक्षक निलंबित

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

11 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के परी चौक के पास जाम में फंसने की घटना के बाद यातायात निरीक्षक संजय पाल और उप निरीक्षक प्रभाकर चौहान को निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री सेमीकॉन इंडिया-2024 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट गए थे। इसके बाद उन्हें गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस जाना था। उनके काफिले को नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बने अंडरपास से होते हुए जाना था, लेकिन भारी बारिश के कारण अंडरपास में जलभराव हो गया, जिससे उनके काफिले का मार्ग बदलकर परी चौक से निकाला गया।

हालांकि परी चौक पर भारी जाम था, जिसके चलते मुख्यमंत्री का काफिला वहां फंस गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने ट्रैफिक प्रबंधन की खामियों को लेकर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद, ट्रैफिक व्यवस्था में कमियों को उजागर करते हुए लोगों ने टिप्पणियां कीं।भारी वर्षा और जलभराव के कारण उत्पन्न स्थिति ने प्रशासन को असुविधाजनक स्थिति में डाल दिया। पुलिस अधिकारियों ने हालांकि निलंबन की वजह इस घटना को नहीं बताया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रैफिक प्रबंधन की इस चूक के कारण ही दोनों अधिकारियों को निलंबित किया गया है। यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री ने करीब एक घंटे तक एक्सपो सेंटर में सेमीकॉन इंडिया-2024 की तैयारियों की समीक्षा की थी। मुख्यमंत्री के काफिले के जाम में फंसने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *