Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

शारदा विश्वविद्यालय के 11 वैज्ञानिकों ने स्टैनफोर्ड की दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाई

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

शारदा विश्वविद्यालय के 11 वैज्ञानिकों ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान पाया है। इस वर्ष की सूची में कुल 2,23,153 वैज्ञानिक शामिल किए गए हैं। शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के कैमिस्ट्री प्रोफेसर डॉ एनबी सिंह ने 8304वें स्थान पर जगह बनाई है। अन्य वैज्ञानिकों में डॉ पीके सिंह, डॉ आरसी कुहड़, डॉ सौम्या पंडित, डॉ संजय कुमार, डॉ पियुष कुमार गुप्ता, डॉ सुष्मिता बनर्जी, डॉ अश्वनी कुमार, डॉ भरत भूषण, डॉ कृष्ण कुमार, और डॉ अर्पिता रॉय शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के वैश्विक शोध प्रभाव को दर्शाती है और वैज्ञानिक उत्कृष्टता की दिशा में इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। शारदा विश्वविद्यालय उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने में विश्वास रखता है और इसके संकाय सदस्य अत्याधुनिक समाधान प्रदान करके दुनिया की महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने भी शारदा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने न केवल उन्हें मान्यता दिलाई है बल्कि विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को भी ऊंचा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *