Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

तेज बारिश भी न रोक सकी इस्कॉन वैष्णवियों को पदयात्रा करने से।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

परम पुजनीय लोकनाथ स्वामी महाराज की 75 वीं व्यासपूजा के उपलक्ष्य में और श्रील प्रभुपाद की प्रसन्नता के लिए पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी द्वारा जनमानस तक हरिनाम पुहंचाने के लिए निरंतर विभिन्न राज्यों जैसे हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, बुलंदशहर में जा जा कर पद यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी उद्देश्य से इस्कॉन द्वारा पहली वैष्णवी पदयात्रा ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रोन-1 की सुपरटेक सोसाइटी में भी आयोजित की गई। पदयात्रा के समय तेज बारिश होने के बावजूद भी सुपरटेक की सभी माताओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर इस पदयात्रा में भाग लिया।

पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी ने बताया कि श्रील प्रभुपाद की स्मृति में मनाए जाने वाले इस विश्व हरिनाम महोत्सव जो कि 17 से 23 सितंबर तक हर वर्ष मनाया जाता है, उनके द्वारा प्रतिदिन विभिन्न विभिन्न सोसाइटी, ग्रामों में जा जा कर पदयात्रा आयोजित की जाएगी और इसी क्रम में 18 वीं पदयात्रा सुपरटेक, ओमीक्रोन में आयोजित की गई।कल ओमीक्रोन-3 में की गई थी। उन्होंने कहा कि आगे भी वे इसी तरह चैतन्य महाप्रभु, श्रील प्रभुपाद और अपने गुरु महाराज की प्रसन्नता के लिए जनमानस तक हरिनाम का प्रचार हेतु ऐसी पदयात्राएं आयोजित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *