Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

यमुना एक्सप्रेसवे की ई-नीलामी: भूखण्डों की नीलामी में 134% की वृद्धि, 265.14 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड प्राप्ति

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 11 जुलाई 2024 को ई-नीलामी के माध्यम से प्राधिकरण के संस्थागत भूखण्डों के आबंटन की योजना (YEA/INST/2024-25/01) प्रकाशित की गई थी। इस योजना के तहत 1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले कुल 45 भूखण्डों का आबंटन किया गया, जिनकी आरक्षित मूल्य 2.50 करोड़ रुपये प्रति भूखण्ड थी। ई-नीलामी 17 सितंबर 2024 को संपन्न हुई, जिसमें कुल 45 भूखण्डों के लिए अनुमानित बिड प्राइस 112.50 करोड़ रुपये थी, लेकिन नीलामी के बाद प्राधिकरण को 265.14 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। यह रिजर्व प्राइस से 152.64 करोड़ रुपये (लगभग 134%) अधिक है।

इन परियोजनाओं में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और इनके संचालन से करीब 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विकास में तेजी आएगी। विशेष रूप से, तीन भूखण्डों की बोली उनकी मूल कीमत से लगभग 12 गुना अधिक रही। इनमें “CHALLANGER COMPUTER LIMITED” ने प्लॉट 0-64 के लिए 28.28 करोड़ रुपये, “Alexis Global Private Limited” ने प्लॉट 0-69 के लिए 26.64 करोड़ रुपये, और “SANASH IMPEX PVT LTD” ने प्लॉट 0-59 के लिए 25.84 करोड़ रुपये की बोली लगाई, जिससे कुल बिड प्राइस 80.76 करोड़ रुपये हो गई।