Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

सपा कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर मासिक बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा का आयोजन जिला कार्यालय में किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने भगवान विश्वकर्मा के सृष्टि निर्माण में योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता माने जाते हैं। उनकी पूजा विशेष रूप से उन लोगों द्वारा की जाती है जो निर्माण और सृजन से जुड़े होते हैं।

इसके बाद सपा की मासिक बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता सुधीर भाटी ने की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, जिससे भाजपा घबराई हुई है। भाटी ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी कार्यकर्ताओं से इस दिशा में काम करने की अपील की। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, इन्दर प्रधान, नरेन्द्र नागर, सुनील देवटा, देवेंद्र अवाना, श्याम सिंह भाटी, सुनीता यादव, शशि बाला यादव और अन्य प्रमुख नाम शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *