Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

शारदा विश्वविद्यालय में ओणम उत्सव: सांस्कृतिक विविधता और एकता का उल्लास

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय के नॉलेज पार्क में केरल का प्रमुख त्योहार ओणम बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य, गीत, बीट बॉक्सिंग, यंत्र वादन और समूह नृत्य जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह आयोजन स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज द्वारा किया गया था। विश्वविद्यालय के चांसलर पी.के. गुप्ता ने ओणम को एक समृद्ध और संपूर्णता से भरा त्योहार बताया और भारतीय विविधता में एकता की परंपरा को संजोने की जिम्मेदारी छात्रों को दी।

डायरेक्टर डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का परिसर पहले से ही सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है, जिसमें भारत के सभी राज्यों और 95 देशों के छात्र पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय हर साल ओणम उत्सव मनाता है, जो सांस्कृतिक विविधता और सद्भाव का प्रतीक है। इस अवसर पर डॉ. शांति नारायण, डॉ. हरि शंकर श्याम, डॉ. सौम्या और विभिन्न विभागों के डीन व एचओडी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *