Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

आईआईएलएम विश्वविद्यालय की कैंटीन में भेलपूरी में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल, प्रशासन को नोटिस जारी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

शनिवार को नॉलेज पार्क स्थित आईआईएलएम विश्वविद्यालय की कैंटीन में भेलपूरी में कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। इस मामले में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय में निरीक्षण के लिए एक टीम भेजी गई। हालांकि कैंटीन में भेलपूरी नहीं मिली, लेकिन वहां बन रही सब्जी और बेसन के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं, जिन्हें लैब भेजा गया है। कैंटीन में गंदगी पाए जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन को नोटिस जारी कर 14 दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। छात्रों ने भी आरोप लगाया कि वे भारी फीस जमा करने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण भोजन से वंचित हैं। कैंटीन प्रभारी सोनू कुमार ने कहा कि टीम ने नमूने लिए हैं और छात्रों को बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।