Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

नोएडा: डेटिंग ऐप्स के जरिए ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 20 से अधिक लोगों को बनाया निशाना

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

नोएडा फेज-2 पुलिस ने एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो ब्लूड और ग्रिंडर जैसी डेटिंग ऐप्स का दुरुपयोग कर लोगों को ब्लैकमेल करते थे। आरोपी किशोर कुमार राघव (22), जो बुलंदशहर का रहने वाला है, और दीपक कुमार (20), जो सलारपुर का निवासी है, ने 20 से अधिक लोगों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उनसे पैसे वसूले हैं। ये दोनों लंबे समय से नोएडा और आसपास के इलाकों में सक्रिय थे।

आरोपी एप्स पर आकर्षक प्रोफाइल बनाकर पीड़ितों को फंसाते थे और फिर उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे। बाद में उन वीडियो का इस्तेमाल करके पीड़ितों को धमकी देकर उनसे पैसे मांगे जाते थे। पुलिस ने बताया कि किशोर 12वीं तक पढ़ा है, जबकि दीपक एक प्रसिद्ध कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रहा है। दोनों केवल नकद लेन-देन का इस्तेमाल करते थे ताकि ट्रांजेक्शन के जरिए उनकी पहचान न हो सके। इस गिरोह ने दिल्ली और गुरुग्राम के लोगों को भी निशाना बनाया है। पुलिस ने इनके पास से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं और इस मामले की जांच जारी है। लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई भी इस तरह की गतिविधियों का शिकार हुआ हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *