Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

ग्रेटर नोएडा टेस्ट: लगातार बारिश के कारण 5वें दिन भी मैच शुरू होने की उम्मीद कम

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाला टेस्ट मैच बारिश के कारण अब तक शुरू नहीं हो सका है। 9 सितंबर को शुरू होने वाले इस मैच के पहले तीन दिन एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। चौथे दिन, गुरुवार को मैच शुरू होने की कुछ उम्मीद थी, लेकिन लगातार बारिश के चलते दिन का खेल सुबह 9:15 बजे ही रद्द कर दिया गया। मैदान पर कवर्स हटाने का भी मौका नहीं मिला और दोनों टीमें होटल से बाहर नहीं निकलीं।

बुधवार की रात से लेकर गुरुवार पूरे दिन बारिश होती रही, जिससे ग्राउंड स्टाफ पिच पर काम नहीं कर पाया। शुक्रवार को मैच के पांचवें और आखिरी दिन भी खेल शुरू होने की उम्मीद बेहद कम है। यदि मैच बिना किसी गेंद के फेंके खत्म हो जाता है, तो ग्रेटर नोएडा का यह स्टेडियम 124वां टेस्ट स्थल बनने से चूक जाएगा। आधिकारिक रूप से मैच रद्द होने की घोषणा आखिरी दिन ही की जाएगी, और 14 सितंबर को दोनों टीमें ग्रेटर नोएडा से रवाना होंगी। न्यूजीलैंड की टीम पहले और अफगानिस्तान की टीम बाद में प्रस्थान करेगी।