Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

DMRC ने लॉन्च की मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट सुविधा, यात्रियों को मिलेगा यात्रा में 20% तक का डिस्काउंट

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट (MJQRT) सुविधा शुरू की, जिससे यात्रियों की यात्रा और भी सुगम हो जाएगी। अब यात्रियों को रोज़-रोज़ क्यूआर टिकट खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि एक ही क्यूआर टिकट पर कई बार यात्रा की जा सकेगी। यह सुविधा DMRC के दिल्ली सारथी (मोमेंटम 2.0) ऐप पर उपलब्ध होगी। पीक आवर्स (सुबह 8 से दोपहर 12 और शाम 5 से रात 9 बजे) में 10% और ऑफ-पीक आवर्स में 20% की छूट मिलेगी। यात्री ऐप पर पंजीकरण कर 150 रुपये का प्रारंभिक रिचार्ज कर सकते हैं, जिसे आगे की यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। न्यूनतम 50 और अधिकतम 3000 रुपये का रिचार्ज किया जा सकता है, और रिचार्ज 50 रुपये के गुणक में होगा। रिचार्ज के लिए यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, और डेबिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।