Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

शारदा विश्वविद्यालय और सेराडेकोर इंडिया के बीच महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर, शिक्षा और उद्योग सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

शारदा विश्वविद्यालय के रसायन एवं जैव रसायन विभाग ने सेराडेकोर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस MoU पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विवेक कुमार गुप्ता और सेराडेकोर के संस्थापक डॉ. राजीव वर्मा ने हस्ताक्षर किए। सेराडेकोर कंपनी ग्रेटर नोएडा स्थित सिरेमिक उत्पाद, पिगमेंट्स, डेकोरेशन सामग्री और ग्लास वेयर इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में एक प्रमुख सप्लायर है।

शारदा स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज एंड रिसर्च के डीन, प्रो. श्यामल कुमार बनर्जी ने इस समझौते को शिक्षा, अनुसंधान और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। यह समझौता विश्वविद्यालय और उद्योग के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा। डीन रिसर्च, प्रो. भुवनेश कुमार ने बताया कि इस दौरान संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, इंटर्नशिप, औद्योगिक जागरूकता, और कॉन्फ्रेंस तथा वर्कशॉप में सहयोग पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर प्रोफेसर नक्षत्र बहादुर सिंह, डॉ अनुपम अग्रवाल, प्रो. मधुकर देशमुख, प्रो. विनय वर्मा, प्रो. गीता दुर्गा, डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. आशीष कुमार चलाना और डॉ. गौरव भाखड़ी भी उपस्थित थे। इस MoU से छात्रों को उद्योग से जुड़े अनुभव प्राप्त करने और शोध में भागीदारी का अवसर मिलेगा।