Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

जेवर के प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया, मुख्यमंत्री ने सेमीकॉन इंडिया 2024 में सम्मानित किया

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

जेवर निवासी प्रवीण कुमार ने पेरिस में आयोजित पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सेमीकॉन इंडिया 2024 के कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवीण के परिवार के सदस्य माता निर्दोष देवी, पिता अमरपाल सिंह, ताऊ मुकेश प्रधान, भाई सचिन, दोस्त अंकुर और कोच द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. सत्यपाल सिंह भी मौजूद थे। प्रवीण ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था, और स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सभी पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए प्रवीण को निमंत्रण दिया। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रवीण की सफलता की सराहना करते हुए उनके माता-पिता के योगदान को भी सराहा। प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद (टी-64) में 2.08 मीटर जंप कर एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए छठा स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस जीत से उनके गांव में भी खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *