Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

केंद्र सरकार का वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा तोहफा: आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को 5 लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा कवर

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

बुधवार को केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। सरकार ने ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत 70 साल से अधिक आयु के नागरिकों को बीमा कवर देने का फैसला किया है। इस योजना के तहत 4.5 करोड़ परिवारों को कवर किया जाएगा, जिसमें करीब 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। 70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नया कार्ड जारी किया जाएगा और उन्हें प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त बीमा कवर मिलेगा।

विशेष बात यह है कि यह अतिरिक्त कवर केवल 70 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिकों पर लागू होगा। इसके अलावा, सबसे गरीब 40% आबादी को पहले से 5 लाख रुपये का बीमा कवर मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा। यदि एक परिवार में दो वरिष्ठ नागरिक हैं, तो यह 5 लाख रुपये का कवर उनके बीच साझा किया जाएगा। जो लोग पहले से ही सरकारी योजनाओं जैसे सीजीएचएस या ईसीआईसी के तहत कवर हैं, वे अपनी मौजूदा योजना को जारी रख सकते हैं या आयुष्मान योजना में स्विच कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, और वरिष्ठ नागरिकों से इस योजना में पंजीकरण करने का अनुरोध किया जाएगा।