Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शारदा विश्वविद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रदान की 700 प्री-स्कूल किट, बच्चों की शिक्षा के लिए उठाए महत्वपूर्ण कदम

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को करीब 700 प्री-स्कूल किट प्रदान की। यह किट्स बच्चों के लिए ट्राईसाइकिल, रीडिंग हॉर्स, एबीसीडी सेट, एनिमल सेट, स्टोरी बुक्स, ब्लैक चेयर्स, और रिंग क्ले जैसी सामग्री से सुसज्जित थीं। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को क्रेच के समकक्ष लाना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके।

राज्यपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तरह उन्नत संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा और नॉन-टीचिंग कार्यों से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि मजबूत नींव से ही देश विकसित हो सकता है। कुपोषण की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए, उन्होंने कहा कि सही पोषण के अभाव में कई बच्चों की गर्भ में ही मृत्यु हो जाती है। समारोह में डीएम मनीष कुमार वर्मा, सांसद डॉ. महेश शर्मा, और शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। पीके गुप्ता ने राज्यपाल के समर्पण की प्रशंसा की और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों को संस्कारित करने में यशोदा के रूप में देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *