Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

दिल्ली एमसीडी वार्ड चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, 7 समितियों पर कब्जा; आप ने 5 पर हासिल की जीत

top-news

नोए़डा। दिव्यांशु ठाकुर 

दिल्ली एमसीडी वार्ड समितियों के चुनाव में बुधवार को भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया, 12 में से 7 समितियों पर कब्जा जमाया। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने 5 समितियों पर जीत हासिल की। दक्षिणी वार्ड समिति का मुकाबला सबसे रोमांचक रहा, जहां अध्यक्ष पद के लिए बराबरी के बाद ड्रॉ के जरिए आप को जीत मिली।

भाजपा ने केशवपुरम, शाहदरा दक्षिण, शाहदरा उत्तरी, मध्य, नजफगढ़, नरेला और सिविल लाइन वार्ड समितियों पर जीत दर्ज की। इनमें से केशवपुरम समिति के पार्षद निर्विरोध चुने गए, जबकि बाकी समितियों में भाजपा ने आप की चुनौती का सामना किया।

आप के पार्षद सिटी पहाड़गंज, करोल बाग और पश्चिमी वार्ड समितियों में निर्विरोध चुने गए। हालांकि, दक्षिणी वार्ड समिति में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां आप और भाजपा के पार्षदों को बराबर वोट मिले, जिसके बाद ड्रॉ में आप की जीत हुई।

इस बीच, आप के चार पार्षदों द्वारा क्रॉस वोटिंग की आशंका जताई जा रही है। वार्ड समितियों के चुनाव में भाजपा को सबसे बड़ा झटका दक्षिणी वार्ड समिति में लगा, जहां स्थायी समिति सदस्य के चुनाव में शिखा राय को हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *