Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

शारदा विश्वविद्यालय में राज दीदी ने सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर दिया जोर, जीवन में सुख और शांति के लिए आवश्यक बताया

top-news

ग्रेटर नोए़़डा। दिव्यांशु ठाकुर 

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित परिसर में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न विभागों में आयोजित इस उत्सव में छात्रों ने नृत्य, मिमिक्री और गायन जैसी प्रस्तुतियों से अपने शिक्षकों का मनोरंजन किया। खास बात यह रही कि विदेशी छात्रों ने हिंदी और संस्कृत में अपने शिक्षकों के प्रति भावनाएं व्यक्त कीं।

शिक्षकों ने भी चिट गेम, म्यूजिकल चेयर, डेयर और ट्रुथ गेम जैसे खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, डॉ. सिबाराम खारा, ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह प्राचीनकाल से चली आ रही परंपरा आज भी जीवंत है। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर प्रेरित किया।

डायरेक्टर पीआर डॉ. अजित कुमार ने शिक्षक के जीवन में योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षक न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि जीवन की चुनौतियों से निपटने की कला भी सिखाते हैं। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को भी विशेष रूप से याद किया। इस कार्यक्रम में प्रो-वाइस चांसलर डॉ. परमानंद, डीन एकेडमिक डॉ. आर.सी. सिंह और अन्य प्रमुख शिक्षाविद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *